Tarak Mehta Ka Ulta Chashma की कलाकार बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता एक दिन की लेती है इतनी फीस….

Tarak Mehta Ka Ulta Chashma की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को दर्शकों से काफी प्यार मिला है। सीरियल में दर्शक उनकी स्टाइल और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तो जेठालाल के साथ उनकी केमिस्ट्री है। सीरियल में जेठालाल, बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के इर्द-गिर्द घूमते नजर आते हैं।

बता दें इससे पहले सीरियल में बबीता का किरदार दिशा वकानी निभा रही थी। लेकिन किसी वजह से उन्होंने शो से दूरी बना ली थी और मुनमुन दत्ता ने बाद में दिशा की जगह ले ली। इससे पहले मुनमुन दत्ता पुणे में रहते हुए मॉडलिंग करती थी। मॉडलिंग में सफलता मिलने के बाद उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया। मुंबई आने के बाद उन्होंने एक टीवी शो ‘हम सब बाराती’ में काम किया। इस सीरियल में उन्होंने ‘मीठी’ की भूमिका निभाई थी। मुनमुन दत्ता ने ‘मुंबई एक्सप्रेस’ नामक एक फिल्म भी की है। वह अब तक कई बॉलीवुड अभिनेता और कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्में कर चुकी हैं। 2006 में वह ‘हॉली डे’ नामक फिल्म में भी काम कर चुकी है। इसके बाद 2008 में उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल करने का ऑफर मिला। जिसे उन्होंने खुशी-खुशी ज्वाइन किया।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दर्शकों ने बबीता जी के किरदार को खूब पसंद किया। इस सीरियल में मुनमुन दत्ता के कैरेक्टर बबीता की शादी अय्यर के साथ हुई है। और इस सीरियल में जेठालाल बबीता जी से काफी इंप्रेस रहते हैं।
मुनमुन सीरियल में जैसा किरदार निभाती हैं, असल जिंदगी में वह इसके बिल्कुल उलट है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

एक खबर के मुताबिक बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता इस सीरियल में एक दिन की शूटिंग करने के लिए 35 से ₹50 हजार तक लेती है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment