कहा जाता है कि इतिहास एक बार फिर से अपने आप को दोहराता जरुर है, लेकिन यह बात सच है, या नही इस बात का पता नही था। लेकिन बॉलिवुड एक्टर वरुण धवन के कारण इस बात का पता चल गया कि इतिहास सच मे दोहराया जाता है। साल 2018 की एक खबर जो बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन से जोड़ी है।दोनो उस समय काफी सुर्खियो मे रहे।
एक बार फिर वरुण धवन के कारण बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान काफी सुर्खियो मे है।साल 2018के एक खास इवेंट मे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक -दूसरे से मिले। इस इवेंट मे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सारा अली खान को कार्तिक आर्यन से मिलवाया था।
दरअसल रणवीर ने सारा की खुशी के लिए उसे कार्तिक से मिलाया।आप को बता दे कि सारा अली खान ने नेशनल टीवी के खास प्रोग्राम मे यह कहा था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश है।इस बात को ध्यान मे रखते हुए रणवीर ने दोनो की मुलाकात करवाई। आज एक बार फिर सारा अली खान उसी जगह है। इस बार वरुण धवन ने रणवीर सिंह का काम किया है।
हाल ही मे मुम्बई के इस खास ईवेंट मे बाॅलीवुड स्टार वरुण धवन, सारा अली खान, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आए। इन चारो को एक साथ देख मिडिया वाले उनके चारो ओर धुम गये।सोशल मिडिया पर काफी चर्चा मे रहा ,यह इवेंट। इवेंट के कई विडियो और फोटो सोशल मिडिया पर काफी सुर्खिया मे है। एक खास विडियो सारा अली खान और वरुण धवन का है।
वरुण धवन सारा अली का हाथ पकड़कर कार्तिक आर्यन के पास ले जाते नजर आये। विडियो मे देख सकते है कि वरुण धवन ने कैसे सारा का हाथ पकड़ा और कार्तिक आर्यन के पास ले गया।और सारा को कार्तिक आर्यन के पास छोड़कर खुद कृति के पास चले गये। सारा और कार्तिक का इस तरह मिलना दोनो को काफी अजीब लगता है। लेकिन दोनो एक साथ काफी खुश नजर आये।
उसके बाद दोनो पैपराजी के सामने पोज देते नजर आये। यह विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फैंस वरुण धवन को सारा अली खान का सच्चा दोस्त बता रहे है।आज जिस जगह वरुण धवन है ,कुछ साल पहले रणवीर सिंह थे। आप को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी कैसी लगी।