आईफा 2022को लेकर काफी सुर्खियों में है, सलमान खान। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आईफा 2022 के लिए अबू धाबी पहुँच गये हैं। 2से4 जून तक चलने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल होने वाले हैं। आईफा 2022 के प्रेस कांफ्रेंस में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान नजर आये।
इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख,मनीष पाॅल,शाहिद कपूर,टाइगर श्राॅफ, अनन्या पांडे ने भी हिस्सा लिया है। आईफा 2022को लेकर सलमान काफी चर्चा में हैं। इस इवेंट का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। खबरो के अनुसार बताया जा रहा है कि सलमान खान की होस्टिंग को नजरअंदाज करने के कारण सलमान रितेश देशमुख से काफी नाराज हैं।
दरअसल जब रितेश देशमुख ने मनीष पाॅल के होस्टिंग की तारीफ की करते हुए कहा कि मनीष आपने होस्टिंग के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। और सलमान खान इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रितेश देशमुख की बातें सुनकर सलमान काफी अपसेट हो गये। इस बिच सलमान ने रितेश देशमुख की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरा क्या,मुझे भूल गये।
रितेश देशमुख सलमान खान के पास आकर उनसे साॅरी कहते हैं। सलमान खान मजाक करते हुए कहते हैं कि मैं भी कभी कभार भुल जाता हूँ कि मैं भी होस्टिंग करता हूँ। सलमान खान की इन मस्ती भरी बातो को सुनकर वहाँ मौजुद सभी एक्टर और फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। सलमान खान का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
फैंस कमेंट कर उन्हे बेस्ट होस्टिंग कह रहे हैं। एक यूजर्स ने सलमान खान के लिखा है कि सलमान भाई आपसे अच्छा होस्ट कोई नही कर सकता। एक यूजर्स ने सलमान खान को किंग ऑफ बाॅलीवुड कहा। हाल ही में सलमान खान और शाहिद कपूर ने आईफा metaverse का लोगो रिवील किया है।
आईफा 2022 को लेकर काफी खुश नजर आये बॉलीवुड एक्टर। 2022 का आईफा काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड की यंग डीवाज स्टेज पर काफी धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह नजर आयेगे। इस इवेंट में हनी सिंह के 10 गाने एक साथ रिलीज़ होने वाले हैं।