महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ से जुड़े इस खास शख्स का हो गया निधन, जानिए कौन है वह व्यक्ति?

भारत के पूर्व कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को उस वक्त झटका लगा, जब उन्हें यह पता चला कि उनके एक खास मेंटर का अस्पताल में निधन हो गया। धोनी इस खबर को सुनकर स्तब्ध रह गए। यह एमएस धोनी की लाइफ के इतने इंपॉर्टेंट पर्सन थे कि इनका कैरेक्टर फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाया गया है।

दरअसल धोनी के मेंटर देवल सहाय थे। जिनका रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। सहाय के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी और एक बेटा है। पहले मिस्टर सहाय को देवव्रत नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में लोग उन्हें देवल सहाय बुलाने लगे।

Deval Sahay died

आपको बता दे, देवल सहाय को पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन करीब 10 दिन बीतने के बाद देवेल सहाय को अस्पताल में फिर से उन्हें भर्ती कराया गया, क्योंकि उन्हें काफी समस्याएं आने लगी थी। उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। इस बार उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और करीब 3:00 बजे रांची के अस्पताल में उनका निधन हो गया।

देवल सहाय रांची में पहली टर्म पिच तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं के प्रयास से युवा महेंद्र सिंह धोनी को उस वक्त टर्म पिच पर खेलने का अवसर प्राप्त हुआ था। देवल सहाय का कैरेक्टर धोनी पर बनी फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाया गया।

ezgif 4 e758977b9592

वैसे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है, क्योंकि उन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। लेकिन आईपीएल में वह सक्रिय है और उन्होंने इस बार का आईपीएल भी खेला है। वह इस बात को पहले ही कह चुके थे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के फैसले से उनके फैंस को बड़ा झ’टका लगा था हालांकि वह आईपीए खेलते रहेंगे।

Sharing Is Caring:
Photo of author
Prime Excel is a diverse collective dedicated to delivering the latest news from both Bollywood and Hollywood. They also offer insightful tech reviews and comprehensive game critiques. Stay updated by following Prime Excel on their social media platforms.

Leave a Comment