KBC 2020: 7 करोड़ का ऐसा सवाल जिसका जवाब नहीं था नाज़िया नसीम के पास, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब?

Advertisements

रांची की रहने वाली नाजिया नसीम पेशे से दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर है। उन्हें भी किस्मत आजमाने के लिए सोनी टीवी पर चल रहा गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस सीजन में खेलने का मौका मिला और किस्मत से नाजिया नसीम ही इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई।

नाजिया नसीम ने पूरे खेल में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सभी सवालों का सही जवाब दिया। सबसे ताजुब की बात तो यह रही कि उन्होंने 11 प्रश्नों तक एक भी लाइफ लाइन का प्रयोग नहीं किया। नाज़िया नसीम ने केबीसी में 15 सवालों का सही जवाब देकर पहला करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया।

अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ रुपए के लिए जब 15वां सवाल नाज़िया के सामने डाला, तो वह सवाल था-

  • महासागर के सबसे गहरे बिंदु मेरियाना ट्रेंच तक पहुंचने वाली पहली महिला और पूर्व अंतरिक्ष यात्री कौन है?
  1. सैली राइड
  2. वेलेंटिना टेरेश्कोवा
  3. स्वेतलाना
  4. कैथरीन डी सुलीवन

 

इस सवाल का उत्तर नाजिया को नहीं पता था इसलिए उन्होंने अपनी अंतिम लाइफलाइन फ्लिप द क्वेश्चन का प्रयोग किया इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस सवाल के बदले दूसरा क्वेश्चन पूछा-

  • इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है?
  1. दीपिका चिखलिया
  2. रूपा गांगुली
  3. नीना गुप्ता
  4. किरण खेर

नाज़िया ने इस सवाल का सही जवाब दिया- B. रूपा गांगुली और के साथ वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने 7 करोड़ रुपए के लिए नाजिया के सामने 16 सवाल डाला-

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में कहां सबसे पहली बार आजाद हिंद सरकार की उद्घोषणा की थी?
  1. कैथे सिनेमा हॉल
  2. फोर्ट कैनिंग पार्क
  3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
  4. नेशनल गैलरी सिंगापुर

नाज़िया को इस प्रश्न का सही जवाब नहीं पता था और उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी इसलिए उन्होंने खेल को क्विट करना ही बेहतर समझा। खेल से क्विट करने के बाद उन्होंने ऑप्शन सी को सही बताया लेकिन उनका यह अंदाजा गलत था। प्रश्न का सही जवाब था विकल्प A. कैथे सिनेमा हॉल है।

इस शो का प्रसारण बुधवार 11 नवंबर को किया गया। सोनी टीवी पर प्रसारण के 2 दिन पहले नाजिया अपने घर रांची पहुंची तो यहां पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

बता दे नाज़िया ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस सीजन की पहली करोड़पति बनी जिन्होंने 12वें प्रश्न पर पहली बार लाइफ लाइन का प्रयोग किया।

Sharing Is Caring:

Prime Excel is a group of many people that provides every news regarding Bollywood and local news. Follow Prime Excel on its social media account.

Leave a Comment