रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की वैकेशन की फोटोज देख सब हुए हैरान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जन्मदिन मनाने गए हुए है। जी हां रणवीर सिंह का 37 वां जन्मदिन मनाया दोनो ने मिलकर। रणवीर सिंह ने अपना यह जन्मदिन अपने प्यार यानी दीपिका के साथ मनाया। दोनो ने इस वैकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर डाली इन फोटोज में दोनो काफी मस्ती करते दिख रहे है। दोनो की फोटोज झील और पहाड़ों के बीच की है। दोनो एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक पोज दे रहे है। दोनो की यह फोटोज बहुत अच्छी लग रही है इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनो की फोटोज सोशल मीडिया पर हर तरफ फैल गई है।

ranveersingh 292995346 578375413790888 5824482674885716049 n 2

फोटोज के साथ रणवीर सिंह ने कुछ वीडियो भी शेयर किए जिनमें वह पानी में छलांग लगाते दिख रहे है और पानी में खेलते नजर आ रहे है। विडियोज में दीपिका भी पानी के साथ मस्ती करती दिख रही है। दीपिका पादुकोण भी पानी के किनारे बैठ कर छप छप करती दिखाई दे रही है। एक फोटो में दोनो साइकिल में बैठे है और स्टंट करते दिख रहे है। फोटोज देख लग रहा है दोनो ने इस वेकेशन पर काफी एंजॉय किया है। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। दोनो ने रेत पर साथ में पैर के छाप भी बनाए।

deepikapadukone 292742254 745736876848073 2016461686184431200 n

रणवीर और दीपिका एक दूसरे को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ से पसंद करने लगे थे। कई सालो तक दोनो ने एक दूसरे को डेट करके एक दूसरे को अच्छे से जाना और फिर 2018 में दोनो शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में दोनों का नाम जोड़ा जाता है।

दोनों की वैकेशन की फोटो फैंस के अलावा कई स्टार्स को भी काफी पसंद आई है और उन्होंने फोटोज के नीचे कमेंट भी किया है। दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ‘सपना दीदी’,‘द इंटर्न’,‘प्रोजेक्ट के’ आने वाली है वही रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म आलिया के साथ जल्दी ही आने वाली है।

Sharing Is Caring:
Photo of author
He has been writing articles on entertainment, Bollywood, domestic and international affairs, and blogging for the past three years. Also, he always explores new tech, finds problems in them, and writes solutions his users.

Leave a Comment