टीवी की मशहूर जोड़ी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के यहां हुआ बेटी का जन्म

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के जीवन में एक नया मेहमान आया है दोनों की जिंदगी बदलने वाली है दोनों मम्मी पापा बन गए हैं। और इनके घर हुआ बेटी का जन्म दोनो बहुत खुश है। अपने फैंस को यह खबर दोनों ने सोशल मीडिया पर दी।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर खुशखबरी 11 साल बाद आई है जी हां इनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। और यह इनका पहला बच्चा है। 9 फरवरी को  दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी की न्यूज़ दी थी।

3 अप्रैल 2022 को इनके घर बेटी का जन्म हुआ। और दोनों ने कुछ अलग अंदाज में यह न्यूज फैंस को दी एक वीडियो बनाई जिसमें पहले गुरमीत के हाथो में देबीना का हाथ होता है और देबिना के हाथ में बेबी गर्ल का।

वीडियो के नीचे एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा की अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। इसके बाद उनके चाहने वाले और फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं दी। और सब बेबी गर्ल की फोटो देखने के लिए उत्साहित भी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment