अमिताभ के आलावा खुद से 15 साल छोटे अक्षय कुमार के साथ भी रेखा का लव अफेयर? संजय दत्त से होने वाली थी शादी

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा ने बचपन से ही तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रेखा ने मात्र 4 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में रेखा ने अपना डेब्यू साल 1969 में रिलीज़ हुई फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। इस फिल्म में इनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी आज भी चर्चित लव अफेयर ने से एक है।

rekha and amitabh bachchan

रेखा के साथ अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के बिच दोस्ती हुई। बाद में धीरे धीरे इनकी दोस्ती में नजदीकियां बढ़ती गयी। फिर यह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। यह बात तो सबको पता है की रेखा के अफेयर से पहले ही अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी कर ली थी। अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी शुदा जिंदगी बचाने के कारण रेखा से दूरिया बना ली थी।

रेखा और अमिताभ के लव अफेयर की खबरें इतनी सुर्खियों में रहती है की 30 साल बाद भी यह एक विशेष चर्चा का विषय रहता है। रेखा और अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म सिलसिला में नज़र आये थे। यह फिल्म साल 1981 में भारतीय हिंदी सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। लेकिन रेखा ने सिर्फ अमिताभ बच्चन के साथ सुर्खियों नहीं बटोरी, इसके अलावा भी अपनी शादी और अन्य कई अभिनेता के साथ लव अफेयर को लेकर रेखा काफी सुर्खियों में रही थी।

अमिताभ बच्चन के बाद रेखा और दिवगंत अभिनेता विनोद मेहरा के बिच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। फिर रेखा का नाम विनोद मेहरा के साथ जोड़ा जाने लगा था। उस दौरान ऐसी खबरें भी आती थी की रेखा और विनोद एक दूसरे के साथ शादी भी कर चुके थे। लेकिन इन दोनों का यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों बाद में अलग हो गए थे। इसके अलावा रेखा का नाम खुद से कम उम्र के कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाने लगा था।

akshay kumar affair with rekha 1

रेखा का नाम खुद से कम उम्र के अभिनेता अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ भी जोड़ा जाता था। इनके अफेयर की खबरें भी उस दौरान खूब सुर्खियों में रहती थी। अक्षय कुमार और रेखा फिल्म खिलाड़ियों के खिलाडी की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। उस दौरान मीडिया रिपोर्ट्स वाले यह दावा करते थे की रेखा के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते अक्षय कुमार और रवीना टंडन का ब्रेकअप हुआ था।

इसके अलावा संजय दत्त के साथ अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड में हर जगह हो रही थी। वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स के साथ यह शुरू से होता आया है की फिल्म में एक साथ काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता आया है। फिल्म जमीन आसमान के बाद से ही रेखा और संजय दत्त के अफेयर की खबरे उड़ने लग गयी थी। खबरों की मानें तो यह दोनों शादी करने वाले भी थे। लेकिन बाद में संजय दत्त ने इन सभी को सिर्फ झूठी अफवा बताया।

53998184 1

रेखा ने साल 1990 में एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। इनका नाम था मुकेश अग्रवाल। यह दोनों एक पार्टी के दौरान मिले और दोनों जल्द ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बहुत जल्दी ही इन्होने शादी भी कर ली थी। लेकिन रेखा का यह रिश्ता भी चल नहीं पाया और इन दोनों का एक साल में ही तलाक हो गया था। इनके तलाक के पीछे की वजह इन दोनों में रोजाना अनबन बताई जाती थी।

Sharing Is Caring:
Photo of author
He has been writing articles on entertainment, Bollywood, domestic and international affairs, and blogging for the past three years. Also, he always explores new tech, finds problems in them, and writes solutions his users.

Leave a Comment