अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर को दी अच्छी मां बनने की सलाह

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर आजकल अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का प्रमोशन कर रहे है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप वाली फोटोज शेयर की थी। इसी बीच अनिल कपूर सेउनकी बेटी सोनम कपूर की प्रेगनेंसी के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा की आजकल की मां अपने बच्चे को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हो जाती है। में सोनम को इस तरह की मां नही बनने की सलाह दूंगा। अनिल कपूर को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता की बाते सुन कर यह महसूस हुआ।

सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म भी हो गई है। सोनम की गोद भराई की रस्म लंदन में की गई। इस रस्म में उनके बहुत खास फैमिली मेम्बर और रिलेटिव थे। उनकी बड़ी बहन रिया ओर उनके पति करण ओर कुछ ब्रिटिश पाकिस्तानी गे म्यूजिशियन लियो कल्याण भी गोद भराई की रस्म में शामिल हुए थे।

गोद भराई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी वजह से उन्हें ट्रॉल भी किया जा रहा है। सोनम कपूर ने 2018 में शादी की थी इनके पति आनंद आहूजा जो की एक बिजनेसमैन है। मार्च 2022 में इन्होंने प्रेगनेंसी की न्यूज सबको दी।

अनिल कपूर की नई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। आजकल अनिल कपूर अपनी टीम के साथ इसी फिल्म के पर्मोशन में लगे हुए है। अनिल कपूर इस फिल्म में बड़े बड़े बच्चो का बाप होने के बाद भी किसी और के साथ अफेयर कर लेते है और अपनी पत्नी को उस अफेयर के चलते तलाक देना चाहते है। इस फिल्म में इनके साथ इनकी पत्नी का रोल नीतू कपूर कर रही है। वरुण धवन और मनीष पॉल उनके बेटे बने हुए है। वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में वरुण की पत्नी बनी है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बनी यह फिल्म को कितना प्यार मिलता है यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment