फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे रणबीर कपूर का विशाखापटनम में S. S. Rajamouli ने किया स्वागत

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेंगे। रणबीर कपूर 4 साल पहले यानी 2018 में फिल्म संजू मे नजर आये थे।

अब रणबीर कपूर की वापसी की खबर सुनकर हर कोई उन्हे पर्दे पर देखने के लिए बेहताब हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म मे बाॅलीवुड एक्टर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागर्जुन और मौनी राॅय जैसे सभी सुपर स्टार इस फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। इस फिल्म ने लेकर सोशल मीडिया पर काफी धुम मची है।

ranbir kapoor

फिल्म के प्रमोशन के चलते रणबीर कपूर कही जगह नजर आये। हाल ही में रणबीर कपूर विशाखापटनम में नजर आये। जहाँ आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और आर्यन मुखर्जी एक साथ नजर आये। प्रमोशन के लिए आये रणबीर कपूर ने व्हाइट क्लर का कुर्ता पहन रखा था।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को भारतीय पोशाकों में देख फैंस को काफी खुशी हुई। ब्राउन क्लर की जूती उनके लुक को कम्पलीट कर रही थी। विशाखापटनम की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। फैंस के साथ नजर आये रणबीर कपूर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी हैं।

movie 294 brahmastra photos images 5773

इन तस्वीरों में रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके चारों फूलों की एक बड़ी सी माला देखी जा रही हैं। एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर का फूलो से स्वागत किया। साथ मे राजामौली और अयान मुखर्जी भी नजर आये। फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निदेशित हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्मित किया है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली थी। उसके बाद 25 दिसम्बर 2019 को रिलीज़ होने का फैसला लिया। उसके बाद 2020की गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज होने की बात कही गई। लेकिन कोविड के आने के कारण फिल्म की रिलीज़ की डेट में बदलाव किया गया। इस बार दिसम्बर 2020 की डेट फिल्म के रिलीज के लिए बताई गई।

लेकिन परिस्थितियों को विपरीत बताकर फिल्म की डेट में फिर से बदलाव किया गया। आखिरकार अब फिल्म की डेट 9 सितम्बर 2022 तय कि गई है। फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेहताब नजर आ रहे हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment