तुषार कपूर ने अपनी ही बहन एकता कपूर के साथ कर दी ऐसी हरकत, खुद को बचाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Advertisements

बचपन में हम सभी अपने भाई या बहन के साथ खेलते है। कभी कभी खेल खेल में गंभीर चोट भी आ जाती है। लेकिन कभी अपने इसके लिए पुलिस बुलाई है? ऐसा ही कुछ तुषार कपूर की बहन एकता कपूर ने किया था। जब बचपन में तुषार कपूर की शरारतों से परेशान होकर एकता कपूर ने अपने भाई को सबक सिखाने के लिए पुलिस को बुला लिया था।

तुषार कपूर और एकता कपूर अभिनेता जितेंद्र के बच्चे है। तुषार कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म मुझे कुछ कहना से की थी जो साल 2001 में रिलीज़ हुई थी। वही एकता कपूर इंडियन टेलीविज़न प्रोडूसर है। तुषार कपूर और एकता कपूर ने बहुत अच्छी बनती है और वो दोनों एक बहुत अच्छा बॉन्डिंग  शेयर भी शेयर करते है। लेकिन शुरू से इन दोनों भाई बहनो में इतना अच्छा रिश्ता नहीं था।

जैसा की होता है की बचपन में लड़के अक्सर शरारती होते है, और वो अपने छोटे भाई बहन को बहतु परेशान करते है। ऐसा ही तुषार कपूर भी अपने बहन एकता कपूर के साथ किया करते थे। एक दिन इन दोनों भाई बहनो के बिच झगड़ा इतना बढ़ गया की तुषार कपूर को सबक सीखने के लिए एकता कपूर में पुलिस को ही फ़ोन लगा दिया।

यह बात खुद एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई थी की एक बार जब वो लोग फैमिली ट्रिप पर तिरुपति बालाजी गए हुए थे। तब वह होटल में इन दोनों में झगड़ा हो गया था और गुस्से में तुसार कपूर ने एकता कपूर की नाक पर जोर से पंच मार दिया था।

तुषार कपूर ने इतनी जोर से पंच मारा था की एकता कपूर की नाक की हड्डी ही टूट गयी थी। जिसके बाद एकता कपूर ने रोते हुए पुलिस को फ़ोन करके बुला लिया। यह बात तुषार के पिता जितेंद्र तक नहीं पहुंची वरना उस दिन तुषार बड़ी मुशीबत में पड़ जाते।

Sharing Is Caring:

Prime Excel is a group of many people that provides every news regarding Bollywood and local news. Follow Prime Excel on its social media account.

Leave a Comment