अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ पर शुरू से ही विवाद उठ रहा है। पहले गुर्जर समाज ने विवाद किया की पृथ्वीराज राजपूत नही थे वह गुर्जर थे। उसके बाद करणी सेना ने विवाद किया की फिल्म का नाम बदला जाए। पहले फिल्म का नाम पृथ्वीराज था उसके बाद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कर दिया। अब भारत के बाहर भी फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल कुवैत और ओमान में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म पर बैन लगा दिया हैं।
इस फिल्म में ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की बहादुरी और शौर्य की गाथा दिखाई जाएंगी की कैसे एक राजा ने अपने देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ा। वह कभी किसी के सामने झुका नही था। मरते दम तक लड़ता रहा लेकिन हार नही मानी। यह बहुत दुर्भाग्यपुर्ण बात है की एक शक्तिशाली हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और बहादुरी पर आधारित फिल्म को बैन कर दिया। पृथ्वीराज चौहान कभी भी किसी से डरते नही थे इन देश ने फिल्म पर बन लगा के यह साबित कर दिया की भारतीय हमेशा सच के लिए खड़े रहे है।
पृथ्वीराज चौहान ने हमेशा देश की रक्षा की है उन लोगो से जो हमारे देश को नुकसान पहुंचाना चाहते थे जो देश में लूट पाट करने आते थे। अपनी जान की परवाह किए बिना आखिरी सांस तक लड़ते थे। दुश्मनों के सामने कभी झुकते नही थे। देश में अतिथियों का स्वागत भी खुले दिल से करते थे वही दुश्मनों से बहादुरी से लड़ते भी थे। कुवैत और ओमान ने फिल्म पर बैन लगा दिया लेकिन यह लोग क्यों नही भारत के इतिहास को जानना चाहते क्यों नी देखते की भारतीयों पर कितना जुल्म किया हुआ था।
इस फिल्म में मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ अपना डेब्यू किया है। फिल्म में वह राजकुमारी संयोगिता बनी है जो पृथ्वीराज की प्रेमिका थी। मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड बनी थी। मानुषी हरियाणा की रहने वाली है। यह फिल्म 3 जून को रिलीज होगी। फिल्म को तीन भाषा में रिलीज किया जाएगा हिंदी,तमिल, तेलुगु। फिल्म के ट्रेलर को लोगो ने खूब प्यार दिया था अब देखते है फिल्म को लोग कितना पसंद करते है।