एक टाइम था जब लोगो को फिल्म के विलन के रोल में सिर्फ शक्ति कपूर याद आता था। ऐसे तो शक्ति कपूर फिल्मों में कई किरदार निभाए है लेकिन लोग उन्हें विलन के रोल में ज़्यादा पसंद करते थे। फिल्म के अलावा शक्ति कपूर के असल ज़िन्दगी भी काफी रोमांचकार थी।
शक्ति कपूर और शिवांगी 80 दशक में बहुत मशहूर कलाकार थे। शिवांगी अपना एक्टिंग करियर 1980 में फिल्म किस्मत से शुरू किया था। उस फिल्म के लीड रोल में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता थे। उस फिल्म के दौरान शक्ति कपूर और शिवांगी पहली बार मिले थे।
किस्मत फिल्म में दोनों की एक साथ काम करते समय एक दूसरे से दोस्ती हो गयी थी। असल में इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की डेट काफी लेट कर दी थी जिसके चलते शक्ति कपूर ओर शिवांगी एक दूसरे के काफी करीब आने का मौका मिल गया था।
धीरे धीरे दोनों की बातचीत बढ़ती गयी और दोनों में गहरा प्यार हो गया। लेकिन यह रिश्ता उनके माता पिता को पसंद नहीं था। जिसके चलते शक्ति और शिवांगी को घर से भाग के 1982 में शादी करनी पड़ी।
शादी के सिर्फ 1 साल बाद शिवांगी ने अपने बेटे सिद्धार्थ को जन्म दिया था। उस वक़्त शिवांगी की उम्र सिर्फ 18 साल थी। उसके 4 साल बाद शक्ति एंड शिवांगी के घर आयी एक नन्ही परी जिसका नाम श्रद्धा कपूर है।
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको यह न्यूज़ पसंद आया होगा। अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे। धन्यवाद