बॉलीवुड की दुनिया में भाईजान यानी सलमान खान ऐसे एक्टर हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।सलमान की फैन फाॅलोइंग काफी ज्यादा है। सलमान खान अक्सर अपने फैंस के साथ नजर आते रहते हैं। हाल ही में सलमान एक फैंन के साथ नजर आये।
दरअसल बुधवार को सलमान खान मुम्बई एयरपोर्ट पर नजर आये। मिडिया के सामने उन्होंने काफी पोज भी दिये। इस दौरान उनसे मिलने आये एक फैंन के साथ कुछ तरफ से पेश आये कि लोगों को उनका यह बर्ताव बिलकुल अच्छा नहीं लगा। और सोशल मीडिया पर उन्हे काफी टोल किया गया।
सलमान खान के स्पाॅट वाला विडियो फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। सलमान खान ब्लेक क्लर का शर्ट और ब्ल्यू क्लर की टी-शर्ट पहने नजर आये। सलमान केमरे के आगे अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आये।
इस बिच उनका एक फैंन सलमान खान से मिलने आता हैं, वो सलमान खान के लिए एक गिफ्ट लाता है, जिसमें सलमान खान और उनकी माँ की तस्वीर का एक फोटो फ्रेम होता हैं। फैन ने सलमान खान से मिलने की बार बार कोशिश की।अन्त में वो फोटोफ्रेम देकर सलमान खान के साथ सेल्फी लेता है।
इस दौरान सलमान खान ने मिलने आये फैन के साथ कुछ अजीब सा व्यवहार किया, जिसके बाद फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया। सलमान के इस बर्ताव को देखकर फैंस ने कमेंट कर कहा की में पहले उनसे प्यार करती थी पर अब नही करती।
वही दूसरे यूजर्स ने कमेंट किया और कहा ‘इतना एटीट्यूड’ अन्य यूजर्स ने कमेंट कर कहा ‘बहुत ज्यादा ऐटिटूड’ इस बर्ताव को लेकर हर कोई उन्हे टोल करता नजर आया। एक यूजर्स ने कहा कि आप इतना एटीट्यूड लाते कहा से हो।