नगमा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1990 मे आयी हिंदी फिल्म बागी से की थी। इस फिल्म में नगमा के साथ सलमान खान भी थे। नगमा का जन्म 25 दिसंबर 1974 को मुंबई में हुआ था। नगमा का पहले नाम नंदिता मोरारजी था, बॉलीवुड में आने के बाद नंदिता ने अपना नाम बदल कर नगमा रख लिया। नगमा ने कई हिंदी सुपरहिट फिल्मो में काम किया था, लेकिन फिर भी इनका बॉलीवुड करियर इतना अच्छा नहीं रहा।
नगमा ने हिंदी फिल्मो के आलावा भोजपुरी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अभिनय किया है। लेकिन बाद में 2004 में नगमा ने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कर दिया और पॉलिटिक्स की तरफ आ गयी। नगमा की माँ शमा काज़ी ने इनको बॉलीवुड में काम करने के लिए बहुत बढ़ावा दिया। नगमा ने कई इंटरव्यूज में बताया है की इनकी माँ काफी समय तक इनके साथ ही फिल्म के सेट जाया करती थी।
नगमा अपने लव अफेयर के कारण कई बार सुर्खियों का हिस्सा भी बनी रहती है। 2001 में भारतीय क्रॉकेट टीम के फॉर्मर कप्तान सौरव गांगुली के साथ लव अफेयर की खबरे भी खूब लाइम लाइट में थी। इन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को सबसे सामने नहीं स्वीकारा। सौरव गांगुली उस समय शादी शुदा था इसीलिए इन दोनों का यह अफेयर लम्बे समय तक चल नहीं पाया।
नगमा की उम्र अभी 46 हो चुकी है। इतनी उम्र की होने के बाद नगमा आज भी खूबसूरत है। नगमा को कई बार अपनी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ता है। नगमा एक बार मेरठ में जनसभा में गई तब वहा मंच पर बिड बढ़ने लग गयी। कुछ लोग गंदे इरादों से मंच पर पहुंचे और भीड़ में ही नगमा के साथ बदसलूकी करने लग गए। नगमा उस समय उनमे से एक वयक्ति को थप्पड़ मर दिया था, और फिर तुरंत मंच छोड़ कर चली गयी।