कभी Jaya Kishori के साथ भजन गायक थीं उनकी छोटी बहन, अब करती है यह काम

Advertisements

जया किशोरी ने अपनी कथा और भजनों से सभी का अपना बना लिया है। जया किशोरी के भक्त अक्सर उनके बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते रहते है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी हमेशा सच नहीं होती। ऐसा ही कई अफवाहें जया किशोरी के बारे में भी इंटरनेट पर मौजूद है। लोग जया किशोरी के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानने में रूचि रखते है। तो आज हम आपको इनकी छोटी बहन के बारे में बताएंगे।

जया किशोरी की एक छोटी बहन भी है और उनका नाम चेतना शर्मा है। चेतना शर्मा को हम सभी ने कई बार जया किशोरी के भजनों में देखा है। चेतना और जया किशोरी ने संस्कार और आस्था नामक चैनल के साथ भारत में कई शो पर भजन और कथाएं सुनाई है। चेतना ने अपनी बड़ी बहन जया किशोरी के साथ मिलकर कई भजन गायक किये है।

इनके सबसे अधिक लोकप्रिय भजन

सांवरियो है सेठ, मेरी लगी श्याम संग प्रीत, श्याम तुम्हें देखूं, बस इतनी तमन्ना है और फूलों में सज रहे हैं यह इनके सबसे अधिक लोकप्रिय भजन है। लेकिन चेतना शर्मा ने 2015 के बाद से भजन गायकी छोड़ दी थी। अब चेतना शर्मा भजन गायकी नहीं है।

चेतना शर्मा अब अपने यूट्यूब चैनल पर इंग्लिश और हिंदी गाने को अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करके अपलोड करती है। इनके यूट्यूब चैनल का नाम I am Chetna Sharma है। अपने यूट्यूब चैनल पर चेतना ने इतनी ज्यादा वीडियो नहीं उपलोड की। इनके यूट्यूब पर 900 से भी अधिक सब्सक्राइबर है। चेतना शर्मा को सूफी संगीत और गिटार बजाना बहुत पसदं है।

यह भी पढ़ें:- कितने पैसे चार्ज करती है जया किशोरी

चेतना शर्मा अपने इंस्टाग्राम (@chetnasharmaa) पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर इनके 12 हजार से अधिक फोल्लोवेर्स भी है। चेतना अपने इंस्टग्राम पर अपनी तस्वीरें आये दिन शेयर करती रहती है। यूट्यूब पर इनका एक वीडियो “ऐ री सखी मोरे पिया घर आए” पर काफी वायरल हुआ था।

jaya kishori sister chetna pic
jaya kishori sister chetna pic

चेतना शर्मा के बारे में आपको इंटरनेट पर बहुत जानकारी मिल जाएँगी लेकिन उनमे से अधिकतर असली नहीं है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी चेतना शर्मा के बारे में कुछ जानने को मिल पाए।

Jaya Kishori के बारे में FAQ:

जया किशोरी की बहन कौन है?

जया किशोरी की छोटी बहन का नाम चेतना शर्मा है। चेतना शर्मा भी पहले अपनी बहन के साथ भजन गायकी थी।

जया किशोरी की कितनी बहन है?

जया किशोरी की एक छोटी बहन है। जिनका नाम चेतना शर्मा है।
Sharing Is Caring:

शिव मीणा पिछले 3 साल से एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, देश–विदेश और ब्लॉगिंग पर लेख लिख रहे है।

Leave a Comment