मलाइका अरोड़ा हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। मलाइका अरोड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है पूरे भारत में उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है इसके पीछे कारण है की उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक पिक्चरों में आइटम सॉन्ग किया है। कई पिक्चरों को तो उन्होंने अपने आइटम सॉन्ग के बल पर ही सुपरहिट करा दिया। साथ ही अब इनका नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी डांसरों में भी लिया जाता है।
बता दे कि बॉलीवुड की आइटम सॉन्ग गर्ल अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती है। मगर इनकी फिटनेस की बात की जाए यह बॉलीवुड की सबसे फिट अदाकारा में भी आती हैं। अक्सर अपनी जिम, फिटनेस और योगा की तस्वीरें अपने चाहनेवालों के साथ साझा करती रहती हैं। और आज उन्हें देखकर ऐसा कोई नहीं कह सकता कि वह 48 साल की है, और एक बेटे की मां भी हैं। इसके पीछे मलाइका की कड़ी मेहनत साफ दिखती है मलाइका अपने रूटीन को इमानदारी से फॉलो करती है।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चाओ में रहती है। उनकी इस जोड़ी को देखकर कई बार तो लोग इन्हें खूब जमकर ट्रोल भी करते हैं। लेकिन हमेशा ही बॉलीवुड के यह अभिनेता और अभिनेत्री लोगों की बात पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए एक दूसरे के साथ अक्सर ही समय बिताते नजर आते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने एक रिएलिटी शो के दौरान जब एक बच्ची को डांस करते देखा था। तो उन्होंने भी अपनी इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें भी एक बेटी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा की वह एक बेटे की मां है लेकिन उनके पास बेटी नहीं है। और वह एक बेटी की भी मां बनना चाहती हैं।साथ उन्होंने यह भी कहा की वह अपनी बेटी के साथ मेकअप , शूट और कपड़े मैच करना चाहती है। फिर इसके लिए वह चाहे एक बेटी उन्हें अडॉप्ट ही क्यों ना करनी पड़े। आपको यह भी बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। और सूत्रों की माने तो वह जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।