महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान में अपना खूब जलवा दिखाया है अपने फैंस को अब देखते है फिल्मी दुनिया में कितना जलवा बिखेरते हैं। महेंद्र सिंह जब भी मैदान में बल्ला लेकर आते थे तब पीछे से पूरे मैदान में महेंद्र सिंह के नारे गूंजते थे। हर क्रिकेट फैंस को उम्मीद रहती थी महेंद्र सिंह धोनी से कि यह पूरा मैच संभाल लेंगे। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर है। महेंद्र सिंह धोनी को अलग अलग तरह का काम करना अच्छा लगता है। महेंद्र सिंह धोनी साउथ के हीरो के साथ अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाले है।
महिंद्र सिंह धोनी अब प्रोड्यूसर बन गए है। साउथ के सुपरस्टार विजय थालापति के साथ अपना पहला काम शुरू कर रहे है। महेंद्र सिंह धोनी इस फिल्म में एक छोटे से रोल में भी नजर आयेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस सुपरस्टार की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले है। क्रिकेट में धोनी ने सबका दिल जीत लिया था देखते है अब फिल्मी दुनिया से कितनो का दिल जीत पाते है।
एमएस धोनी और विजय एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। खबरों की माने तो एमएस धोनी ने खुद ही एक्टर को कॉल करके फिल्म के लिए पूछा था। एमएस धोनी को वैसे भी उनके दोस्त है तो मना नही कर सकते फिल्म के लिए। एम एस धोनी को क्रिकेट की दुनिया में लोग काफी पसंद करते हैं। एम एस धोनी फिल्म को भी लोगों ने काफी प्यार दिया था और अब तो वह खुद फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं तो फिल्म तो हिट होनी ही है।
साउथ में भी एम एस धोनी को बहुत प्यार करते हैं इसलिए साउथ में एमएस धोनी को ‘थाला’ कहकर बुलाते है थाला का मतलब है सभी का लीडर। एमएस धोनी पर बायोपिक भी बन चुकी है जिसके हीरो सुशांत सिंह थे। यह फिल्म हिट रही थी फिल्म को लोगो ने खूब पसंद किया था।