स्वयंवर मीका दी वोटी आजकल काफी चर्चाओं में बना हुआ है। वही अभी इस शो में मीका सिंह की पुरानी दोस्त आकांक्षा पूरी ने भी एंट्री ली है। मिका और आकांक्षा ने इससे पहले एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है उसी के बाद से दोनो की अफेयर की अफवा भी खूब उड़ी थी। इसीलिए आकांक्षा पूरी शो में क्यों आ गई क्योंकि शायद उन्हें अच्छा नही लगा मिका सिंह का यूं दूसरी लड़कियों से नजदीकियां बनाना। इसलिए शो में दूसरी लड़कियों को टक्कर देने पहुंच गई मीका की वोटी बनने आकांक्षा इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा आई है। शो में आकांक्षा पूरी को वाइल्ड कार्ड एंट्री देख सब चौंक गए।
आकांक्षा पूरी एक टीवी एक्टर है और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड थी। मीका सिंह और आकांक्षा पूरी एक दूसरे को काफी सालो से जानते है करीबन 10 या 12 सालो से एक दूसरे के दोस्त है। पारस और आकांक्षा पूरी के ब्रेकअप होने के बाद आकांक्षा का मीका के साथ अफेयर की खबरे आने लगी थी। दोनो की साथ में फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
यहां तक खबर सुनने को मिली थी की दोनो ने छुप कर शादी भी कर ली है। लेकिन आकांक्षा के शो में आने के बाद दोनो के लिए उड़ रही अफवाओं को मीका सिंह ने बेबुनियाद बताया। अभी भी लोगो के मन में सवाल उठ रहे है की अगर दोनो की दोस्ती इतनी पुरानी है और उन्हें मीका से शादी करनी थी तो उन्होंने स्वयंवर का इंतजार क्यों किया।
इन सब सवालों का जवाब खुद आकांक्षा पूरी ने शो में दिया। एंट्री करते ही उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से यह सब बताया की में मीका की बहुत पुरानी दोस्त हूं लेकिन मुझे उनसे प्यार है यह अब इस शो में मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखा तब एहसास हुआ। इसी के बाद मैने सोचा की मीका की वोटी तो में ही बनूंगी और इसीलिए में शो में आ गई। आकांक्षा पूरी के काम की बात करे तो उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है और टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती के रोल में काम किया है। इस रोल में आकांक्षा को काफी पसंद किया जाता है। आकांक्षा और पारस दोनो का रिश्ता बिग बॉस के समय हुई गलतफहमी की वजह से टूट गया था।