कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ दिनों पहले ब्रेकअप की खबरे आई थी। दोनो की ब्रेकअप की खबर इतनी ज्यादा वायरल हो गई थी की यह सब सुन इनके दोस्त और फैंस काफी निराश हो गए थे। क्योंकि इनके फैंस इन्हे एक साथ देखना चाहते है। लेकिन एक बार फिर दोनो सुर्खियों मे है खबर आ रही है की दोनो फिर से एक साथ हो गए हैं। इनके फैंस इस खबर से काफी खुश हुए हैं और सब फिर से इन दोनो से एक ही सवाल करने लगे की आप दोनो शादी कब कर रहे हो।
बॉलीवुड लाइफ से मिली जानकारी के अनुसार इनके ब्रेकअप से इनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बहुत बुरा लगा था। इन दोनो को फिर से एक करने की जिमेदारी करण जौहर ने अपने उपर ली थी। अब फिर दोनो के पैचअप की खबर आने लगी है। करण जौहर इन दोनो के अच्छे दोस्त है इसीलिए इनके ब्रेकअप की खबर सुनके उनको बिल्कुल भी अच्छा नही लगा था।
उसके बाद उन्होंने इन दोनो के बीच सबकुछ ठीक करने की सोची और सबकुछ ठीक कर ही दिया। दोनो कपल एक दूसरे से बहुत प्यार करते है इसीलिए इन्होंने अपने रिश्ते को एक ओर मौका दिया।
बॉलीवुड लाइफ की माने तो ब्रेकअप के बाद से दोनो की जोड़ी और ज्यादा स्ट्रांग हो गई है। इनके फैंस इस खबर से बेहद खुश हो गए है। दोनो आजकल अपने प्रोजेक्ट में बिजी है। जल्दी ही दोनो वेकेशन पर भी जाने वाले है। सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। वही कियारा वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के पर्मोशन में बिजी हैं। अब इनके फैंस इन दोनो को फिर से एक साथ मूवी में देखना चाह रहे है हो सकता है इनके फैंस की उम्मीद सच हो और दोनो जल्दी ही किसी मूवी में एक साथ नजर आए।