दंगल फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर अपने बोल्ड लुक और हॉटनेस के चलते खूब सुर्खियां जुटाती है। फिल्म में अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया था। वही वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट चाची 420, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों का एक्सपीरियंस शेयर किया था। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कालिदास पर से भी पर्दा उठाया।
अभिनेत्री फातिमा सना शेख कास्टिंग काउच को लेकर भी बोलती दिखी। सूत्रों की मानें तो उन्होंने बताया बॉलीवुड में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। अन्य सभी अभिनेत्रियों की तरह ही मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई। उन्होंने कहा बल्कि मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ, कुछ फिल्म देने वाले ने तो मेरे साथ कई बार फिल्म देने के बदले से’क्स की डिमांड तक की। और रेफरेंस के कारण भी कई बार मुझसे प्रोजेक्ट छीन गए। इस इंडस्ट्री में काम पाना इतनी आसान बात नहीं है कई बार आपको कुछ समझौते भी करने पड़ते हैं।
इसके अलावा अन्य बात बताते हुए अभिनेत्री ने एक बार तो एक लड़के से हुई उनकी हाथापाई का किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने एक बार एक लड़के की बहुत पीटाई लगाई थी क्योंकि वह मुझे घूर रहा था। और जब मैंने उससे पूछा था कि मुझे क्यों घूर रहे हो तो उसने कहा मेरी मर्जी।और हर बार का उल्टा जवाब दे रहा था। जब मेने उससे कहा की मार खानी है तो उसने कहा हां।तब मेने उसकी जमके पिटाई कर दी।
इसके साथ ही अभिनेत्री में आगे भी बताया की इसी हातापाई की दौरान उस लड़के ने भी उन्हें घुसा मार दिया था।और वह जाकर सड़क पर गिर गई थी। अभिनेत्री ने कहा मैंने इस घटना के बाद फटाफट अपने पापा को फोन मिलाया और और यह जो कुछ भी हुआ सब बताया। इसके बाद तुरंत ही पापा दो-चार लोगों के साथ वहा आ गए। पर लेकिन वह लड़का तब तक वह से भाग खड़ा हुआ।