बोनी कपूर की पहली पत्नी ने बताया
बॉलीवुड में जब भी फेमस हुई असल जिंदगी की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तब उसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी का नाम जरूर आता है। हालांकि उस समय यह बात बहुत चर्चा में रही थी कि साधारण से दिखने वाले बोनी कपूर के प्यार में सुपरहिट फिल्में दे रही श्रीदेवी कैसे पड़ गई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी इतनी भी आसान नहीं थी जब यह दोनों एक दूसरे के प्रेम में पड़े तब बोनी कपूर शादीशुदा थे और इनके दो बच्चे भी थे। इसकी वजह से इन दोनो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर एक दूसरे के प्यार में पड़े थे। मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने ‘काटे नहीं कटते’ की शूटिंग चल रही थी तब बोनी कपूर को श्रीदेवी से पहली नजर का प्यार हो गया था। लोगों का मानना है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही यह दोनों एक दूसरे के करीब आए। आप सभी को बता दें कि उस समय बोनी कपूर मोना शौरी कपूर के पति थे तथा इनके दो बच्चे भी थे जिसमें से एक को आप अर्जुन कपूर के नाम से जानते हैं और दूसरे अंशुला थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोनी कपूर से पहले मोना सॉरी कपूर की दोस्ती श्रीदेवी के साथ हुई थी और अपने करियर के शुरुआती दिनों में कहा जाता है कि श्रीदेवी बोनी कपूर को भाई मानकर राखी बांधा करती थी। और तब के समय में श्रीदेवी के साथ मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खूब चर्चाएं होती थी माना जाता था कि यह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं।लेकिन इस सबके बावजूद जब श्रीदेवी जब बोनी कपूर के घर रहने आई थी। तब यह दोनों एक दूसरे के और करीब आ गए थे। यह बात बहुत दिलचस्प है कि बोनी कपूर से पहले मोना शौरी कपूर की दोस्ती श्रीदेवी के साथ हुई थी।
बोनी कपूर शादीशुदा होने के बाद भी श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसर उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था किमैंने अपनी एक्स वाइफ के सामने कबूल किया था कि मुझे श्रीदेवी से प्यार हो गया है और मैं खुद को रोक नहीं पा रहा हूं’। माना जाता है कि इसके बाद पूरे कपूर खानदान में इस बात को लेकर खूब ज्यादा हलचल हो गई थी और मोना शौरी और बोनी कपूर के बीच बातें काफी लंबे समय तक सामान्य नहीं हो पाई थी। बोनी कपूर के श्रीदेवी के साथ दो बेटियां हैं पहली जानवी कपूर और दूसरी शशि कपूर और बोनी कपूर ने श्रीदेवी से बच्चे होने के बाद अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। मोना सॉरी कपूर ने अकेले ही अपने लड़के अर्जुन कपूर और अंशुला की परवरिश की।
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं। हालांकि लोगों को लगता है कि मोना शौरी कपूर एक हाउसवाइफ थी । पर आप लोगो की जानकारी के लिए बता दे कि वो एक सफल बिजनेस वूमेन और सफल प्रोड्यूसर थी।और जब उनकी शादी बोनी कपूर से हुई थी तब वह महज 19 साल की थी ।और बोनी कपूर उनसे 10 साल बड़े थे। और मोना शौरी कपूर नए इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि जब उन्हें यहां पता चला था कि उनके पति किसी और से प्यार करते हैं तब यह सुनना उनके लिए बहुत ही ज्यादा शौकीन था और उनके और बोनी कपूर के रिश्ते के सारे चांस खत्म हो चुके हैं जब उन्हें पता चला कि श्रीदेवी उनके पति के बच्चों की मां बनी है।