अमृता सिंह ने अपनी जिंदगी हमेशा पर्सनल रखी है। अमृता सिंह ने सैफ से 1991 में शादी की थी। जब अमृता सिंह ने सैफ के साथ शादी की उस समय वह बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में आती थी वही सैफ ने तो उस समय अपना कैरियर शुरू ही किया था। अमृता सिंह उम्र में भी सैफ से 12 साल बड़ी थी। जिसके चलते जब यह शादी हुई तो बहुत चर्चाओं में रही थी। अमृता सिंह उस समय तक मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी थी।
इस शादी से दोनो को 2 बच्चे भी है सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। अमृता और सैफ इस शादी से कुछ सालो बाद ही खुश नही रहते थे दोनो के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। फिर एक दिन दोनो ने अपनी 13 साल की शादी को तोड़ कर अलग होने का फैसला लिया और दोनो ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद बच्चो की कस्टडी अमृता सिंह ने ली थी। वही दूसरी तरफ सैफ ने 2012 में करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी।
अमृता सिंह इसलिए आजतक दूसरी शादी नही की क्योंकि वह अपने बच्चो की परवरिश में व्यस्त हो गई थी। ओर उन्होंने दूसरी शादी का सोचा भी नही वह अपने दोनो बच्चो के साथ खुश रहने लगी। अमृता सिंह और सैफ की बेटी सारा अली खान भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी है।
उनकी पहली फिल्म केदारनाथ थी जो दर्शको ने खूब पसंद की थी। वही सैफ और करीना कपूर एक दूसरे को फिल्म ‘टशन’ से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ साल डेट करने के बाद दोनो ने शादी कर ली और दोनो के दो बच्चे भी है।