साल 2022 का अक्टूबर का महीना हर किसी के लिए बहुत ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि अक्टूबर महीने में हमें बहुत सारे त्यौहार देखने को मिलेंगे। अन्य त्योहारों के साथ-साथ इस महीने हमें दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े त्यौहार भी मनाने का मौका मिलेगा। वही जो लोग सोने में इन्वेस्ट करने किस सोच रहे हैं उनके लिए भी यह बहुत ज्यादा खास होने वाला है।
सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव जी कल यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोना 48,830 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जो आज 48,630 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा। वहीं 24 कैरेट सोना कल 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. जो आज 51,060 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा। तभी यह उन लोगों के लिए एक अवसर है जो सोने में निवेश करना चाहते हैं।
अब हम आपको 22 कैरेट गोल्ड और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर समझाते हैं 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड से आभूषण बनाने के लिए इसमें 9% चांदी, जिंक या तांबा मिलाया जाता है। 24 कैरेट 99% शुद्ध होता है परंतु इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसीलिए ज्यादातर दुकानों पर हमें 22 कैरेट गोल्ड ही बिकता नजर आता है।
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं।24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, जबकि 23 कैरेट पर 958 और 22 कैरेट पर 916 साथ ही 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसमें ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड बिकता है इसीलिए हम आपको यह सलाह देते हैं कि जब भी आप गोल्ड खरीदें तो उस पर हॉलमार्क अवश्य देखें।